उ०प्र० ब्यूरो चीफ= आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला(बलरामपुर)= नगर पालिका अध्यक्ष के निधन के बाद रिक्त हुई सीट के लिए दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। फिलहाल चुनाव के लिए अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है ,लेकिन अध्यक्ष पद के लिए कई लोगों ने तैयारी शुरू कर दी हैI वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल अभी 2 वर्ष 8 माह शेष है। नगरपालिका बनने के बाद अब तक कुल 6 चुनाव हुए हैं। इनमें तीन _तीन बार भाजपा व सपा का कब्जा रहा है ।दो नपाध्यक्षों ने अपना कार्यकाल नहीं पूरा किया। वर्ष 1991 में अध्यक्ष रहे विश्वनाथ गुप्ता ने विधायक बनने के बाद अध्यक्ष पद छोड़ दिया थाI इस महीने मोहम्मद इदरीश खां के निधन के कारण अध्यक्ष पद रिक्त हो गया है। जहां दो पूर्व नपाध्यक्षो के साथ कुछ सभासद व पार्टी में मजबूत पकड़ रखने वाले शामिल हैं। पार्टी कार्यालय में बायोडाटा जमा करने, पर्वो की बधाई देने वाले होर्डिंग दावेदारों की सक्रियता बयां कर रहे हैंI हालांकि समाजवादी पार्टी में दिवंगत अध्यक्ष की पत्नी व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष को टिकट देने पर सहमति बनती दिख रही है ,लेकिन कांग्रेस, पीस पार्टी ,बसपा व निर्दलीय रूप से लड़ने वाले अपना ताल ठोक रहे हैं॥