उ०प्र० ब्यूरों चीफ आशीष कुमार गुप्ता
विकास खंड रेहरा बाज़ार के ग्राम पंचायत गूमा फातमा जोत में सफाई कर्मी की तैनाती न होने से सफाई व्यवस्था ध्वस्त है हृदय राम गुप्ता ,राजकुमार गुप्ता, संदीप, दिलीप गुप्ता, बल्लू , राहुल, पुत्ती गुप्ता आदि ग्रामीणों ने बताया कि गाँव की नालियों, सड़कों, गलीयों में गंदगी की भरमार है ग्रामीण दुर्गंध व गंदगी के बीच जीने को विवश हैं
सामाजिक कार्यकर्ता नसरूज्जमा खाँ ने बताया कि लगभग एक वर्ष से गूमा फातमा जोत में सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है नालीयाँ व गंलीयों में जमी गंदगी व दुर्गंध के बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है संक्रामक रोगों के पाँव पसारने का खतरा बढ़ गया है कई बार पंचायत विभाग से गाँव वैकल्पिक सफाई की व्यवस्था कीए जाने व सफाई कर्मी की नियुक्ति किए जाने की मांग की है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई ग्रामीण गंदगी के बीच जीने को विवश हैं ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सफाई कराए जाने व सफाई कर्मी की नियुक्ति किए जाने की मांग की।
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com
