उ०प्र० ब्यूरों चीफ आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर। डॉ० नागेन्द्र नाथ यादव उपजिलाधिकारी सदर बलरामपुर द्वारा बाढ़ एवं नदी के कटान प्रभावित ग्रामो का निरीक्षण किया गया | बाढ़ प्रभावित लोगों का से मुलाक़ात की गयी एवं राहत कार्य का निरीक्षण किया गया । ग्राम सभा कल्याणपुर मे राप्ती नदी के किनारे पर स्थित प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर कटान के खतरे मे है जिसके बचाव के लिये बाढ़ राहत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है । मौके पर अधिशाषी अभियंता और उनकी टीम जुटी हुई है। ग्राम सभा मे लगभग 25 कच्चे-पक्के मकान प्रभावित हुए हैं । लोग सुरक्षित स्थानों पर परिवार के साथ हैं । 2 नावों को मौके पर लगाया गया है । एक बड़ी नाव और भेजी जा रही है । राहत कार्य मे और तेजी लाने के लिए अधिशाषी अभियंता बाढ़ खंड बलरामपुर को आवश्यक निर्देश दिया गया । इसके अतिरिक्त तहसील बलरामपुर में ग्राम कठौवा, कोडरी, काशीपुर, बेलहा, दतरंगवा, तुरकौलिया, रेहार, कटराशंकरनगर, दूल्हापुर बल्लीपुर तथा भीखमपुर में नाव उपलब्ध करा दी गयी है जहां आवश्याकतानुसार इनका उपयोग किया जा रहा है | बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में सम्बंधित राजस्व निरीक्षक /लेखपाल के द्वारा प्रभावित लोगों के क्षति का आकलन किया जा रहा है। आख्या प्राप्त होते ही प्रभावित लोगों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध करायी जायेगी |देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों,
मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com
समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com
