उ०प्र० ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर-उतरौला। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री देव रंजन वर्मा (I.P.S.) के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द मिश्र के पर्यवेक्षण में जनपद बलरामपुर में दिनांक 10.08.2020 को कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था हेतु चलाये गये चेकिंग अभियान में निम्नलिखित कार्यवाहियां की गयीं ।
- 65 शीशी देशी व 07 लीटर कच्ची शराब के साथ (02) अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 10.08.2020 को थाना पचपेड़वा पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1-लालमन पुत्र अक्षैबर 2-रामकृपाल उपाध्याय पुत्र सूर्यभान निवासीगण मालदा थाना पचपेड़वा को 65 शीशी अवैध देशी शराब तथा थाना म0तराई द्वारा 3-राजकुमार पुत्र जगराम नि0 रामगढ मैटहवा थाना म0तराई को 07 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
- अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 10.08.2020 को थाना को0उतरौला द्वारा अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र परमानन्द नि0 सोहागांव थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को 01 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर 4/28 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
- शान्तिभंग की आशंका में की गयी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में दिनांक 10.08.2020 को जनपद के सभी थानों द्वारा शांतिभंग की आशंका में कुल 22 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा-151/107/116 सीआऱपीसी की कार्यवाही की गयी ।
- कोरोना वायरस से सम्बन्धित लॉकडाउन में की गयी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी जनपद बलरामपुर के निर्देशन में कोरोना वायरस से सम्बन्धित लॉकडाउन के उल्लंघन की कार्यवाही में दिनांक 10.08.2020 को 52 वाहनों का ई चालान किया गया ।