मुख्यमंत्री वीसी के माध्यम से करेंगे महिला, किशोरी सम्मान तथा मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना का शुभारंभ : उपायुक्त सुजान सिंह

कैथल, 4 अगस्त (संजीव कौशिक/ रवि गोयल ) उपायुक्त सुजान सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 5 अगस्त को 11 बजे वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से महिला, किशोरी सम्मान तथा मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन लघु सचिवालय के कांफ्रैंस हॉल में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला, किशोरी सम्मान योजना में गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिलाओं और किशोरियों को हर महीने 6 सैनेटरी नैपकिन का पैकेट दिया जाएगा। जिला में लगभग 50 हजार 261 बीपीएल महिला और किशोरियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। बीपीएल परिवारों की 10 वर्ष की किशोरियों से लेकर 45 वर्ष तक की महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से सैनेटरी नैपकिन दिए जाएंगे। इस योजना के लिए सरकार द्वारा 39 करोड़ 80 लाख रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है।
            उपायुक्त ने बताया कि इसी प्रकार मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को सप्ताह के 6 दिन सुगंधित दूध मुहैया करवाया जाएगा। आंगनवाड़ी केंद्र में सभी बच्चों के साथ गर्भवती महिलाओं व दूध पिलाने वाली महिलाओं को सप्ताह में 6 दिन 200 मिलीलीटर प्रतिदिन के हिसाब से फोर्टिफाईड सुगंधित मिल्क पाउडर दिया जाएगा। जिला में इस योजना से 65 हजार 796 बच्चे, गर्भवती महिलाएं तथा दूध पिलाने वाली महिलाएं लाभान्वित होंगी। 
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com