गौआश्रय केंद्र तो बनवाया लेकिन व्यवस्था देना भूल गयी सरकार, भुखमरी के कगार पर जानवर व चौकीदार


उ०प्र० ब्यूरों चीफ आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर जनपद के उतरौला तहसील अन्तर्गत विकस खण्ड रेहरा बाजार के ग्राम सभा बैरिया सुर्जनपुर में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अदेसानुसार गौ आश्रय केंद्र का निर्माण ग्राम पंचायत निधि से कराया गया था।जिसकी क्षमता 30 जानवरों की है। और उक्त गौ आश्रय केंद्र का उद्घाटन गोण्डा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा द्वारा किया गया था और उसी दिन से गौवंशों का आना सुरु हुआ और कुछ ही दिन बाद 29 जानवर हो गए ।और उनके देख रेख के लिए ग्राम प्रधान ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चौकीदारों की नियुक्ति कर ली।उसके बाद चौकीदारों ने देखभाल शुरू कर दिया।कुछ दिन बाद से तमाम समस्याएं आने लगी जानवरों को खाने के लिए चारे की व्यवस्था न के बराबर रह गयी और चौकीदार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए।जानकारी करने पर पता चला कि यहां पर तीन चौकीदर नियुक्त हैं और करीब डेढ़ साल से काम कर रहे हैं लेकिन अभी तक मानदेय नही मिला है जिससे आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है वहीं चौकीदार सत्यदेव सिंह ने बताया कि हम लोग फरवरी 2019 से काम कर रहे हैं लेकिन आज तक सरकार द्वारा हम लोगों के मानदेय का भुगतान नही किया गया जिससे हम और हमारा परिवार काफी परेशान है और एक एक पैसे के लिए मोहताज हैं अगर इसी महीने तक मानदेय नही मिला तो लोग चौकीदारी छोड़ देंगे।विजय सिंह ने बताया कि जब जांच में अधिकारी आते हैं तो उनसे मानदेय व जानवरों के राशन कर लिए शिकायत की जाती है लेकिन कोई सुनवाई नही होती है। वहीं जब इस संबंध में गौ आश्रय केंद्र के संरक्षक संजय कुमार से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि सरकार न तो जानवरों के राशन के लिए पैसा देती है और न ही चौकीदारों का मानदेय ही दे रही है  जिससे सब लोग काफी परेशान हैं और चौकीदार बार बार कार्य छोड़ने की बात करते हैं इन लोगों को माली हालत काफी खराब हो गयी हैं अगर अगस्त महीने के अंत तक समस्या का समाधान नही हुआ तो हम लोग जिम्मेदारी छोड़ देंगे ।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com