उ०प्र० ब्यूरो चीफ=आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर= बुधवार शाम आई तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से उतरौला के पिपरा राम निवासी नूर अली व पुराना वाजिद के रहने वाली कलीमुन्निश की इलाज के दौरान मौत हो गईI जबकि क्षेत्र में कई जगह गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है।
तेज हवा के साथ आई आंधी पानी में कई जगह पेड़ गिर गए ।साथ ही किसानों की गन्ने की फसल गिर गई। खेतों में पहले से ही जलभराव होने से गिरे गन्ने के सड़ जाने का संभावना बढ़ गई है। क्षेत्र की नगदी फसल माने जाने वाली गन्ने की फसल गिरने से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के इमलिया बनघुसरा , गैड़ास बुजुर्ग ,बंजरिया माना पार ,बड़हरिया, पकड़ी, चमरूपुर, हुसैनाबाद, दौलताबाद , रहमतपुर,जाफरपुर, ओबरी डीह, मीरपुर, मुंडा माफी कमरपुर ,सादुल्लानगर आदि सैकड़ों गांव में कई हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है किसान कमरुद्दीन ,मुन्ना दुबे, शुभम पांडे ,सुधाकर सिंह, रमेश यादव, उदय भान मौर्या, श्यामू वर्मा ,रिजवान, अहमद बशीर खान ,ने गन्ने की फसल का मुआवजा दिलाने की मांग सरकार से की है॥