कैथल (समय की ताकत) एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन संस्था के जिला प्रधान सुशील बिंदलिश के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी एवम एक्टिव मेम्बरों ने कैथल शहर के जुझारू व होनहार विधायक भाई लीला राम जी को कोरोना महामारी के चलते किये गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए एन्टी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन संस्था की तरफ से प्रशंसा पत्र देकर व पटका पहना कर के सम्मानित किया। कोरोना काल के अंदर विधायक लीला राम जी ने सभी संस्थाओं के साथ मिलकर जो काम किया वह सराहनीय कार्य है। लीला राम जी ने सभी संस्थाओं में स्वयं जाकर के स्थिति को देखा और खुद भी वहां जाकर के काम करवाया । इस मौके पर संस्था के जिला प्रधान सुशील बिंदलिश, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि गोयल, जिला उपाध्यक्ष राहुल गर्ग, मैनेजर संजीव नंदा, सह मैनेजर विश्वा गर्ग, कैशियर विपिन बिंदलिश, सचिन शर्मा, धर्मपाल बाल्मीकि व अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों,
मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com
समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com