उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित गांवों की सुरक्षा के लिए उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


उ०प्र० ब्यूरों चीफ = आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला(बलरामपुर) लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राम सभा परसौना, गोनकोट, कुंडऊ बौंडिहार में नदी के कटान से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।कटान से बचाव हेतु प्रशासन कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर रहा है। इस संबंध में तत्काल बचाव हेतु निर्णय लिए जाने को लेकर उतरौला विकास मंच अध्यक्ष आदिल हुसैन ने जिलाधिकारी बलरामपुर को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी उतरौला को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि लगातार बारिश होने के कारण नदियां उफान पर हैं जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। दहशत के कारण ग्रामीण रात भर सोते नहीं हैं। नदियों के कटान से प्रभावित ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। नदियों के कटान के कारण सैकड़ों हेक्टेयर धान की खेती नष्ट हो गई है। उतरौला तहसील प्रशासन की तरफ से कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है तथा जिला प्रशासन की तरफ से भी बाढ़ के कटान के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हुआ है प्रशासन द्वारा केवल बोरियों में मिट्टी भरकर कटान बचाने की खानापूर्ति की जा रही है। जगह जगह पानी जमा होने कारण बीमारी फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। वर्तमान समय में कोविड-19 कोरोना वायरस से उतरौला तहसील व जनपद मुख्यालय पूरी तरीके से ग्रस्त हो चुका है। ऊपर से राप्ती नदी के कटान से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्राम परसौना, गोनकोट और कुंडऊ बौंडिहार में राप्ती नदी की कटान के आमद में है। ऐसी भयानक स्थिति को देखकर मुझे भी ग्रामीणों का डर सता रहा है। राहत बचाव से ग्रामीणों के जानमाल की सुरक्षा हेतु प्रशासन की तरफ से कोई भी अहम कदम नहीं उठाए गए हैं। लगातार बारिश होने के कारण नदियों के कटान से उतरौला तहसील के अंतर्गत बाढ़ में कितने लोग डूब चुके हैं फिर भी प्रशासन सजग नहीं है। अगर प्रशासन की तरफ से तत्काल ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मराज यादव, सतीश चंद्र वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, मोहम्मद इदरीश सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com