पिहोवा अनाजमंडी में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह : सोनू राम


पिहोवा 7 अगस्त (वजीर सिंह/ पवनदीप पुनियां) उपमंडल अधिकारी नागरिक सोनू राम ने कहा कि प्रशासन की ओर से 15 अगस्त को अनाजमंडी में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। कोविड-19 के तहत सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना करते हुए समारोह को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 
वे शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी तथा कर्मचारी समारोह को लेकर ईमानदारी से अपनी डयूटी का निर्वाह करेंगे। समारोह में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सचिव मार्केट कमेटी व सचिव नगरपालिका को अनाजमंडी में साफ-सफाई करवाने के आदेश दिए। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग को समारोह स्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते इस बार 15 अगस्त समारोह में परेड तथा अन्य कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं करवाया जाएगा।
एसडीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य रूप से मनाने में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए कि वे समय रहते सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा कर लें ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोविड-19 में डयूटी करने वाले कोरोना वॉरियजऱ् को भी सम्मानित किया जाएगा तथा भेंट के रूप में सभी सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र तथा पौधे वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com