विधायक ईश्वर सिंह ने सुनी जन समस्याएं


गुहला/चीका,10 जुलाई(राजपाल जिंदल) विधायक ईश्वर सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। किसी भी नगरवासी को कोई भी समस्या नहीं आनी चाहिए, सभी की समस्याओं का अधिकारी समय रहते समाधान करना सुनिश्चत करेंगे। विधायक सोमवार को अपने निवास पर आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा गुहला के वासियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी और सभी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने विधायक के समक्ष सिंचाई, बिजली, जन स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, राजस्व,शिक्षा सहित अन्य विभागों की समस्याओं को रखा। इन सभी समस्याओं को विधायक ने गम्भीरता के साथ सुना और समाधान के लिए दूरभाष पर ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सभी अधिकारी लोगों की समस्या को गम्भीरता से लेकर समाधान करना सुनिश्चित करे। इस समय लोगों को सोशल डिस्टैंस के नियमों की पालना करते हुए अपनी समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने का काम करे और प्रशासन के अधिकारी इन समस्याओं को बिना किसी देरी से समाधान करना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर डीएसपी किशोरी लाल, हलका प्रधान अवतार सीड़ा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com