अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार की नीतियों व सिद्धान्तों को मजबूती प्रदान करेंगे : हरिश्चन्द्र सक्सेना



संवाददाता नितिन गुप्ता

दातागंज। अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार जिला बदायूँ के जिला अध्यक्ष पद पर कौशिक सक्सेना की नियुक्ति के अवसर पर प्रेस वार्ता के समय प्रदेश महासचिव हरिश्चन्द्र सक्सेना ने कहा कि कौशिक सक्सेना के नेतृत्व में संगठन की नीतियों व सिद्धान्तों को मजबूती मिलेगी। मुझे आशा है कि सक्सेना संगठन की नीतियों से जनपद के चित्रांश समाज को अवगत करा उसे सक्रिय ब सुदृढ करेंगे।इस अवसर पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कौशिक सक्सेना ने कहा कि हम प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व की अपेक्षित भावनाओं पर पुर्ण रूपेण खरा उतरने का हरसम्भव प्रयास करने के साथ चित्रांश समाज के उत्थान हेतु जीजान से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में शोसल डिस्टेसिंग का पूर्ण रूपेण पालन किया गया। इस अवसर पर चित्रांश राकेश सक्सेना, ऋषीष सक्सेना, चंदन सक्सेना, अजीत सक्सेना,हिमांशु सक्सेना, सुधांशु सक्सेना, सुनील सक्सेना आदि उपस्थित रहे।