बालिका के साथ दुष्कर्म


उ०प्र० ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
हरैया सतघरवा( बलरामपुर) ललिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिवार जन ने बताया कि सोमवार की शाम बच्ची बाग में खेल रही थी ।इसी बीच गांव के ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक आरके राय ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है॥