करनाल रेंज आई.जी. द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक, पुलिस लाईन तथा थाना महिला पुलिस का औपचारिक निरिक्षण



कैथल, 27 अगस्त ( रवि गोयल/संजीव कौशिक ) आई.जी. करनाल मंडल करनाल श्री मति भारती अरोड़ा द्वारा 27 अगस्त को कार्यालय पुलिस अधीक्षक, पुलिस लाईन तथा थाना महिला पुलिस का औपचारिक निरिक्षण किया गया। जिसके दौरान आई.जी. महोदया द्वारा नवीकरण किए गये एसपी ऑफिस का उद्धघाटन करने उपरांत एसपी ऑफिस की सभी शाखाओं का निरिक्षण भी किया गया। कार्यालय पुलिस अधीक्षक में एसपी शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन तहत किए गये रेनोवेशन की आई.जी. द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण महामारी के चलते सोशल डिस्टैसिंग की पालना दौरान स्वच्छ व सुंदर वातावरण में पुलिस कर्मचारी तथा अधिकारी उच्च मनोबल के साथ बेहतरीन कार्य कर सकेगें। उन्होंने कहा कि रेंज के अन्य पुलिस अधीक्षकों को भी एसपी ऑफिस कैथल में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन द्वारा करवाए गऐ रेनोवेशन कार्य से प्रेरणा लेनी चाहिए। आई.जी. ने कहा कि एटीएम लूटपाट सहित क्राईम पर कारगर अंकुश लगाने के लिए कैथल पुलिस के पैट्रोलिंग प्लान का पहले ही कई रेंज के कई जिला की पुलिस द्वारा अनुसरण किया जा रहा है।
            पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लघुसचिवालय पहुंचने पर सर्वप्रथम पुलिस गार्द द्वारा पुलिस महानिरिक्षक भारती अरोड़ा को सलामी दी गई। जिसके उपरांत आई.जी. महोदया द्वारा नवीकरण किए गये एसपी ऑफिस का उद्धघाटन करके एसपी ऑफिस की लेखा शाखा, ईगलिंश ब्रांच, सीसीटीएनएस ब्रांच सहित सभी शाखाओं का निरिक्षण किया गया। सभी शाखाओं में सोशल डिस्टैसिंग को मध्यनजर रखते हुए बनाए गये केबिनों के साफ सुथरे वातावरण में कार्य कर रहे कर्मचारी व अधिकारियों ने बताया कि नवनिर्मित शाखाओं में वे एकाग्रचित होकर बेहतरीन तरीके से कार्य संपन्न कर रहे है। इसके बाद मौके पर मौजूद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आई.जी. भारती अरोड़ा ने कहा कि रेंज के अन्य पुलिस अधीक्षकों को भी कोरोना महामारी के चलते एसपी ऑफिस कैथल में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन द्वारा करवाए गऐ रेनोवेशन कार्य से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए।
            उन्होंने कहा कि एटीएम लूटपाट सहित क्रार्इंम पर अंकुश लगाने के लिए एसपी शशांक कुमार सावन के दिशानिर्देश तहत कैथल पुलिस द्वारा अपनाए गये पट्रौलिंग प्लान का अन्य जिलों द्वारा भी अनुसरण करके अपराध पर लगाम कसने में सफलता प्राप्त की गई है। आईजी ने कहा कि कैथल पुलिस द्वारा हाल के दिनों में काफी गंभीर मामलों को सुलझाने के अतिरिक्त नशा तस्करों पर कारगर अंकुश लगाने में सफलता प्राप्त की गई, जिसके दौरान अपराधियों की गिरफतारी होने कारण हत्या आदी की संभावित कई वारदातों को टाला जा सका है। उन्होंने बताया कि कोरोना वारियर्स के रुप में बेहतर कार्य कर रही कैथल पुलिस के जवान  करनाल रेंज में सबसे कम संख्या में कोविड-19 से संक्रमित हुए है, जो कैथल पुलिस की सजगता का परिचायक है।
            प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद आई.जी. भारती अरोड़ा द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर क्राईम मिंटिग की स्थिती का अवलोकन करते हुए उचित दिशा-निर्देश दिए गये। इस दौरान सभी डीएसपी को आगे भी अपने-अपने क्षेत्र में बैंक व एटीएम सुरक्षा व्यवस्था का समय-समय पर ऑडिट करते रहने के निर्देश दिए गये। मिटिंग में एसपी शशांक कुमार सावन सहित जिला के सभी डीएसपी मौजूद रहे।  इसके अतिरिक्त आईजी द्वारा थाना महिला पुलिस व थाना सिविल लाईन में दर्ज मामलों की स्थिती की समीक्षा करते हुए थाना प्रबंधकों अपराधों पर कारगर अंकुश लगाने के निर्देश देते हुए महिला विरुध अपराधियों पर त्वरित रुप से कड़ी कार्रवाई अमल में लाने के आदेश दिए गये। पुलिस महानिरिक्षक द्वारा तत्पश्चात पुलिस लाईन तथा डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल के औपचारिक निरिक्षण दौरान सरकारी क्वार्टरों व पार्को की साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया गया।