गृह मंत्री अमित शाह की तबियत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

उ०प्र०ब्यरो चीफ=आशीष कुमार गुप्ता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि AIIMS में भर्ती कराया गया है. उन्हें रात 2 बजे ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया. उन्हें सांस से संबंधित परेशानी हुई है. इस वजह से एम्स निदेशक डाॅ. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा है.
बता दें कि अभी हाल ही में उनका कोरोना टेस्ट हुआ है. जो क़ि पॉजिटिव से निगेटिव आया है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था. फिर भी उन्होंने एहतियात के तौर पर होम आईशोलेट होने का फैसला किया था.