युवा क्लब हरिगढ़ भोरख ने किया पौधारोपण

पिहोवा (वजीर सिंह ) युवा क्लब हरिगढ़ भोरख की ओर से गांव हरिगढ़ मे पौधारोपन अभियान चलाया गया, संस्था के संस्थापक नवीन सैनी ने कहा कि विकास की होड़ मे इंसान ने धरती पर कंकरीट का ऐसा जाल बिछाया कि प्रकृति का स्वरूप बिगाड़ डाला, युवा क्लब के हर मेंबर ने पौधो की देखभाल के संकल्प लिया इस मौके पर शिवम, संदीप, बलकार, हर्ष, सलिंद्र, जितेंद्र, रमन, अमित, जसबीर सहित कई लोगो ने अभियान मे सहयोग दिया।