कैथल, 24 अगस्त (रवि गोयल/ संजीव कौशिक) एसपी शशांक कुमार सावन के आदेशानुसार महिला विरुध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए नाबालिगा से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को थाना तितरम पुलिस द्वारा गिरफतार कर लिया गया। व्यापक पूछताछ उपरांत आरोपी अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना तितरम अंतर्गत क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिगा की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार 16 अगस्त को दिन के समय जब उसके माता-पिता व भाई मेहनत मजदूरी करने गए हुए थे, इस दौरान जब नाबालिगा पशुओं को चारा डालने के लिए जा रही थी, तो आरोपी उसे जबरन अपने मकान में ले गया, जहां उसके साथ छेडख़ानी करते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।