इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष अहमद रिजवी की अगुवाई में शिया संप्रदाय के लोगों ने जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी उतरौला को सौंपा


उ०प्र० ब्यूरों चीफ आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर) बीते दिन गुरुवार को मोहर्रम की अज़ादारी में प्रशासन के सहयोग की माँग के साथ इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष ऐमन रिज़वी की अगुवाई में शिया सम्प्रदाय के लोगो ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी बलरामपुर को द्वारा उपजिलाधिकारी उतरौला अरुण कुमार गौण को सौंपा ज्ञापन में कहा गया है कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार मोहर्रम शोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया जायेगा जिसमे शासन से सहयोग की अपेक्षा रखते है। मोहर्रम को शासन गाइड लाइन के अनुसार सीमित ढंग से मनाने की बात कही है।
                शिया सम्प्रदाय के अध्यक्ष ऐमन रिज़वी के साथ हसनैन अली आब्दी मुतवल्ली कर्बला उतरौला शिया वक़्फ़ बोर्ड लखनऊ एस० एन० हुसैन पदाधिकारी इमामिया ट्रस्ट उतरौला हशमत अली शाहिद रिज़वी आदि मौजूद रहे ।
                शिया सम्प्रदाय की कार्यदाई संस्था इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष ऐमन रिज़वी ने कोरोना जो कि विश्व भर में विकराल रूप धारण कर चुका है इस पर दुःख जताते हुवे बताया कि हम शाशन की गाइड लाइन के अनुसार मोहर्रम सुरक्षित रहे कर मनाएंगे हम प्रशासन से माँग करते है कि हमारे इमामबाड़ों को जहाँ मोहर्रम में मजलिसें होती है और जिन रुट पर जुलूस जाता है ऐसी जगहों पर सेनिटाइज़र का छिड़काव किया जाये नगर की साफ़ सफ़ाई उचित तरीक़े से की जाये उन्होंने बताया कि मोहर्रम एक शोक है जो हम अपने रसूल हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा स०अ० के प्यारे नेवासे हज़रत इमाम हुसैन अ०स० की याद में हर वर्ष मनाते है जिसमे हम अपना दुःख प्रकट करते है उन्होंने बताया कि मोहर्रम में शोसल डिस्टेंसिंग का ख़ास ख़याल रक्खा जायेगा ।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com