पब्लिसिटी के स्वरुप को बदलकर बेहतर तरीके से जन-जन तक पहुंचेंगी सरकार की नीतियां : रॉकी


कुरुक्षेत्र 5 अगस्त (संजीव बंसल) हरियाणा पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन रॉकी मितल ने कहा कि सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के पब्लिसिटी के स्वरुप को बदलकर ओर बेहतर बनाया जाएगा। इस नए स्वरुप के जरिए सरकार की सभी जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इतना ही नहीं आने वाले समय में हरियाणा के जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों को उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के अधिकारियों के साथ सम्बन्धित राज्यों की प्रचार नीतियों को सांझा किया जाएगा।
चेयरमैन रॉकी मितल बुधवार को पिपली पैराकीट के सभागार में सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के 7 जिलों के डीआईपीआरओ और एआईपीआरओ की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले चेयरमैन ने अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, पानीपत और कैथल के डीआईपीआरओ और एआईपीआरओ से प्रचार-प्रसार के तरीकों को ओर बेहतर बनाने, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया, रेडिया का प्रयोग करने तथा सरकार की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर फीडबैक रिपोर्ट भी ली। इस दौरान सभी जिलों के अधिकारियों से उनकी समस्याओं को जाना और सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी नीतियों को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। इन जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सभी को नीतियों की बारीकि से जानकारी हो, इसके लिए प्रचार-प्रसार के माध्यमों को ओर सुदृढ़ करना है। इसलिए प्रथम चरण में 7 जिलों के अधिकारियों से विचार सांझा किए गए है, इसके उपरांत पूरे प्रदेश के अधिकारियों की भी बैठक ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के अधिकारियों को अप टू डेट करने तथा आसपास के राज्यों के जन सम्पर्क विभाग के प्रचार तरीकों को जानने का अवसर भी दिया जाएगा ताकि यहां के अधिकारी दूसरे राज्यों के प्रचार-प्रसार के तरीके जान सके और दूसरों राज्यों की बेहतरीन तकनीकी को हरियाणा में अपना सके। इससे हरियाणा के अधिकारी दूसरे राज्यों के जन सम्पर्क विभाग को भी जान सकेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में खेतों में काम करने वाले किसानों, मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों, महिलाओं, बागवानी करने वाले लोगों, और फसल विविधिकरण अपनाने वाले किसानों का डाटा और फोटो एक डाटा बेस तैयार करेंगे ताकि इस डाटा को मुख्यालय पर भी प्रयोग किया जा सके। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ इन किसानों, मजदूरों की योजनानुसार फोटो भी प्रकाशित की जा सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से अभी हाल में ही रक्षाबंधन के अवसर पर राजकीय महिला कालेज जैसी सौगात देने का काम किया है। इस प्रकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है और अभी तक लागू की गई 200 से ज्यादा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को देनी है। इसलिए जन सम्पर्क विभाग के पब्लिसिटी तंत्र को मजबूत बनाया जाएगा। इस मौके पर डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, डीआईपीआरओ सुनील कुमार, डीआईपीआरओ हरदीप सिंह, डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार, डीआईपीआरओ सुरेश, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, एआईपीआरओ मनोज पांडे, एआईपीआरओ स्वर्ण सिंह, एआईपीआरओ राकेश गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com