दानवीर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने संकीर्तन करा करके वितरित किया प्रसाद

उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर।अयोध्या में श्रीराम जन्मस्थान पर भूमि पूजन के अवसर पर बलरामपुर नगर के श्री महादेव झारखंडी साईनाथ दरबार पर मध्याह्न 12 बजे श्री महादेव झारखंडी साईनाथ दरबार ट्रस्ट एवं एसएससी ग्रुप आफ कंपनीज केएमडी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा आयोजित साईं दरबार को भव्य रुप से सजा कर भगवान श्रीराम के जन्म की अस्तुति "भय प्रकट कृपाला दीन दयाल" के साथ भजन कीर्तन का प्रारंभ हुआ एवं विजय महामंत्र "श्रीराम जय राम जय जय राम" के संकीर्तन एवं हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित कर 108 किलो लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया। संस्था के सदस्य एवं जिला मीडिया प्रभारी डी पी सिंह बैस ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के ऐतिहासिक अवसर पर साईं दरबार में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एवं सीता जी की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया तथा शाम को झारखंडी मंदिर परिसर में दीपोत्सव किया जाएगा उक्त अवसर पर पुजारी रामजी मिश्रा, व्यवस्थापक शिवम मिश्रा,सभासद राघवेंद्र कांत सिंह मंटू,विनोद गिरी,शैलू सिंह,अनिल सिंह मामा,गोविंद सिंह,गौरव मिश्रा, अंकित त्रिपाठी, आदि प्रमुख लोगों ने भाग लिया
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com