तुलसीपुर थाना पुलिस टीम ने जंगली सागौन लदी पिकप को घेराबंदी कर पकड़ने में पाई सफलता


उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
तुलसीपुर प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर सत्य प्रकाश सिंह मय हमराह यस आई श्री सभाजीत सिंह कांस्टेबल पन्ने लाल मुख्य आरक्षी श्री चंद्रशेखर यादव के बलरामपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी दौरान चेकिंग मुखबिर खास द्वारा सूचना दिया गया कि राहुल पुत्र राजू उर्फ नंदकिशोर निवासी मोहल्ला नई बाजार थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर वाहन चालक के साथ पिक अप गाड़ी नंबर यूपी 47 टी 3602 पर जंगली सागवान शीशम हुआ खैर के लकड़ी चोरी से लादकर पिपरा हवा की तरफ से तुलसीपुर आ रहे हैं जो गैसड़ी की तरफ ले कर जाएंगे उक्त सूचना पर बलरामपुर चौराहे पर गाड़ी का इंतजार किया जाने लगा थोड़ी देर बाद उक्त पिकअप हरैया तिराहे की तरफ से आती दिखाई पड़ी रोकने हेतु इशारा किया गया परंतु वाहन चालक में हम लोग पुलिस वालों को देख कर गाड़ी की स्पीड बढ़ा कर इटवा चौराहे की तरफ भागने लगा पूर्ण विश्वास होने पर उक्त पिकअप का पीछा किया गया जिस पर वाहन चालक हुआ गाड़ी में बैठे राहुल पिकअप को इटवा चौराहे के पास सड़क पर खड़ी करके भाग ने में सफल रहे पिकअप के पास पहुंचकर चेक किया गया तो पिकअप में कुल 9 बोटा जंगली सागौन शीशम व खैर बरामद हुआ उक्त पिकअप व लकड़ी को पुलिस कब्जे में लिया गया है। बरामद अवैध लकड़ी के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 187/2020 धारा 379,411 IPC बनाम राहुल आदि के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com