जमीनी बंटवारे को लेकर बेटे ने माँ पर किया कुल्हाड़ी से हमला

इंद्री,05 अगस्त (अमित सरोहा) कस्बे के गांव मुरादगढ़ में एक बेटे ने जमीनी बंटवारे को लेकर अपनी माँ पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी बेटे ने अपनी माँ को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी अनुसार 75 वर्षीय कलावती निवासी मुरादगढ़ ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पास 3 लड़के है।जिनमे से दो शादीशुदा व एक लड़का सुरेंद्र बाबा बना हुया है।सुरेंद्र अक्सर गांव से बाहर ही रहता है। करीब 10 साल पूर्व उसके पति की मृत्यु हो गई थी। जो मृत्यु से पूर्व ही उसके पति ने पूरी संपति को बराबर बराबर बांट दिया था। अब सुरेंद्र गांव में आया और मुझसे जमीन के बंटवारे की बात करने लगा। मेरे जवाब देने पर सुरेंद्र ने कुल्हाड़ी से मेरे उपर हमला कर दिया। अब सुरेंद्र ने घमकी दी है कि मेरी जमीन नही दी तो अगली बार तुझे जान से मार दूंगा। इस मामले में इंद्री थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com