उ०प्र० ब्यूरों चीफ आशीष कुमार गुप्ता
अयोध्या ,जल निगम की सीएनडीएस यूनिट- 44 के प्रोजेक्ट मैनेजर डीके श्रीवास्तव एक निजी क्रेटा कार यूपी 70 इएक्स 0 628 को किराए पर लेने के मामले में घिर गए हैं। यह कार उनके परिवार की महिला सदस्य किरन देवी के नाम बताई जाती है। प्रोजेक्ट मैनेजर व किरन देवी के इलाहाबाद का एड्रेस एक ही है।
मामला उछलने के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर किरन देवी को किराएदार बताते हैं। उनका कहना है कि कार खरीदने में किरन देवी ने उनके मकान के एड्रेस का इस्तेमाल किया है। जून महीने में वह कार हटा दी है। भले ही वह किराएदार बता कर सफाई दे रहे हो पर सवाल यह भी है कि एक निजी कार को किराए पर कैसे लेकर भुगतान करते रहे।
सीएंडडीएस से किरन देवी को किए गए भुगतान का बैंक स्टेटमेंट भी मौजूद है। इसे वित्तीय अनियमितता मानते हुए सांसद लल्लू सिंह व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने लिखित शिकायत करते हुए निजी कार को किराया मद में किरन देवी को किए गए भुगतान की जांच कराने की अपेक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है।सीएनडीएस- 44 का कार्यक्षेत्र सुल्तानपुर भी है। कादीपुर- सुल्तानपुर के विधायक राजेश गौतम भी किराए का प्रकरण उछलने से पहले प्रोजेक्ट मैनेजर की कार्यशैली की शिकायत मुख्यमंत्री से कर चुके हैं।- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com