कैथल, 19 अगस्त (रवि गोयल) एसपी शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार थाना शहर पुलिस द्वारा लेडी इंस्पेक्टर नन्ही देवी की अगुवाई में अपराधी तत्वों पर शिकंजा कसते हुए बाइक चोरी मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गये पंजाब निवासी आरोपी के कब्जे में पंजाब स्थित उसके मकान से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई, जबकि एक अन्य चोरीशुदा बाइक पहले ही पुलिस द्वारा जब्त की जा चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर पुलिस के हेडकांस्टेबल रणधीर सिंह की टीम द्वारा पुलिस रिमांड पर लिए गये आरोपी बिट्टू निवासी बैहर साहिब पजांब से पूछताछ के दौरान पंजाब स्थित उसके मकान से एक चोरीशुदा बाइक बरामद की गई है। बता दें कि दीप निवासी क्योडक़ हाल निवासी नानकपुरी कालोनी कैथल की शिकायत अनुसार उसकी खुराना रोड़ कैथल पर बारबर शॉप है, जहां से 2 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान के सामने से उसकी बाइक चुरा ले गया। उक्त बाइक की बरामदगी के लिए आरोपी का 18 अगस्त को न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। विदित रहे की आरोपी बिट्टू द्वारा दर्शन निवासी पाडला की बाइक 10 फरवरी को सगुन पैलेस मानस रोड़ कैथल से चुराकर उक्त मोटरसाइकिल का प्रयोग करते हुए अपने साथियों सहित मिलकर थाना गुहला अंतर्गत क्षेत्र में एक लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दे चुका है, जिसमें आरोपी पहले ही चौकी रामथली पुलिस द्वारा गिरफतार करके बाइक बरामद की जा चुकी है। लूटपाट के उक्त मामले में इस समय आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था, जिसे बुधवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
