उ०प्र० ब्यूरों चीफ आशीष कुमार गुप्ता
बीकापुर (अयोध्या ) जीवन बीमा अभिकर्ता की बिजली का करंट लगने से हुई मौत परिवार में मचा कोहराम मामला तारुन थाना क्षेत्र के सोनेडाड गांव का है।
गयासपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनेडाड निवासी जीवन बीमा अभिकर्ता राजकुमार निषाद पुत्र मुनदेव 38 वर्ष की रविवार को विद्युत करेंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में मुहल्ले के लोग मौके पर पहुँच गये। बताया गया कि युवक के शरीर को मिट्टी से मालिश करने में शरीर मे जान होने की आशंका में परिजन इलाज को जिला अस्पताल ले गये।जहाँ पर चिकित्सको ने जांच के बाद मृत्य घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर पुलिस ने मौके पर पहुँच लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद उसे पोस्मार्टम को भेज दिया।मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।उनके तीन बेटियां तथा एक बेटा पत्नी व माँ है। राजकुमार अलग रहता है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुवा हैं।- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com