मुखबिर की सूचना पर शराब बनाते हुए आभियुक्त गिरफ्तार

उ०प्र० ब्यूरो चीफ=आशीष कुमार गुप्ता
रेहरा बाजार = दिनांक 17 अगस्त 2020 को उप निरीक्षक श्री हौसिला प्रसाद यादव, मय हमराही द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम रघुनाथपुर मौजा इटवा मे दबिश दिया तो अभियुक्त दुर्गेश सोनकर पुत्र छविलाल निवासी रघुनाथपुर मौजा इटवा थाना रेहरा बाजार बलरामपुर शराब बनाते हुए पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 20 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब मय शराब बनाने का उपकरण व 500 ग्राम नौसादर बरामद हुआ। मौके पर लगभग 900 लीटर लहन नष्ट किया गया। उपरोक्त के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 194/20 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम व 272 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त  को न्यायालय रवाना किया जा रहा है।