चोरो ने मंदिर में घुस कर मचाया उत्पात दरवाजा का ताल तोड़कर अष्टधातु की चार मूर्ति चोरी

*उ०प्र० ब्यूरो चीफ =आशीष कुमार गुप्ता*
सादुल्लाह नगर थाना के ग्राम पंचायत मानीगढहा के 24/25 अगस्त की रात  1990 में निर्मित  राम जानकी मंदिर में सामने लगा दरवाजा के ताला तोड़कर  डेढ़ लाख रुपये कीमत की चार  मूर्ति चुरा लिया प्रात:काल पुजारी बालक राम  पूजा करने के लिए आए तब मूर्ति न देख स्तंब रह गया   ।मूर्ति की चोरी की सूचना ग्राम प्रधान गज्जे को दिया । उसके बाद ग्रामीण की भीड़ इकट्ठा हो गए । इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है ग्रामीणों का कहना है कि  कलकत्ता से पुर्वजों के जमाने  से मूर्ति लाया गया था  पूजा पाठ किया जाता है लेकिन मूर्त्ति नुकसान होने से मंदिर कमेटी ने तहरीर दिया है ।  घटना स्थल का निरीक्षण सी ओ राधा रमण सिंह  व फारेनसिंक टीम ,क्राइम ब्रांच टीम ने किया । प्रभारी थानाध्यक्ष एस एन राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है जल्द ही चोरी की खुलासा किया जायेगा ।