उ०प्र० ब्यूरों चीफ आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर, ग्राम परसौना की कटान को नियंत्रित करने के लिए बम्बू क्रेट नायलान क्रेट में मिट्टी भरी बोरियों को रखकर एवं बम्बू परक्यूपाइन लगाकर कटान को नियंत्रित करने का कार्य कराया जा रहा है।
राप्ती के दाए भाग में स्थित ग्राम ढोढरी में कटान निरोधक कार्य जारी है। ग्राम कल्याणपुर में ग्राम समूह को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कटान की स्थिति तीव्र एवं स्थल की स्थिति अतिसंवेदनशील है। यहां पर बम्बू क्रेट एवं नायलान क्रेट में मिट्टी भरी बोरियों एवं ट्री स्पर को डालकर कटान को नियंत्रित करने का कार्य किया जा रहा है।
करमहना भोजपुर तटबंध पर नौबस्ता व रजवापुर ग्राम के निकट कटानरोधी कार्य जारी है। इसी प्रकार बेलहा चरनगहिया तटबंध के लालाजोत ग्राम में कटानरोधी कार्य जारी है। तटबंध सुरक्षित है।
राप्ती के बाए तट पर भोजपुर शाहपुर तटबंध पर नयनसुखवा ग्राम के पास कटान को नियंत्रित करने का कार्य जारी है। ग्राम महरी के निकट कटान रोधी कार्य किया जा रहा है। गांव की आबादी सुरक्षित है।- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com
