उ०प्र० ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
बभनजोत (गोण्डा) विधायक प्रभात वर्मा ने
मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर तथा उनका हौंसला बढ़ाने हेतु मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने टॉपर्स छात्रों के घर तक पक्की सड़क जोड़ने का निर्णय किया है । विधानसभा क्षेत्र की ग्राम औसानी बुजुर्ग केवटहिया निवासी छात्रा साक्षी वर्मा पुत्री जयराम वर्मा ने हाईस्कूल में 92.33% अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है, आज साक्षी के घर पहुँचकर स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा आश्वस्त कराया कि मा० मुख्यमंत्री जी के मंसानुरूप शीघ्र ही घर तक पक्की सड़क बनवायी जायेगी । बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं।
उक्त अवसर पर रामचंद्र वर्मा, रामकृष्ण चौधरी, मुन्ना लाल वर्मा, बाबा चिंताराम वर्मा, पवन कुमार ,पंकज, राम सुरेश मौर्य, राजकुमार जयसवाल, धर्मेंद्र, साथ में मौजूद रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री नीरज मौर्य, अजय तिवारी, अमर नाथ पांडे, सुभाष पटेल, मधूप सिंह, विंदेश्वरी, बबलू वर्मा, विक्रम वर्मा, राम जीत, राम सिंह एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।