*उ०प्र० ब्यूरो चीफ=आशीष कुमार गुप्ता*
सादुल्लानगर(बलरामपुर)= थाना क्षेत्र के सादुल्लानगर के लालपुर भलुहिया गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। संघर्ष के दौरान एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गएI घायलों को बलरामपुर जिला अस्पताल से रेफर कर जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गयाI लालपुर भलुहिया गांव निवासी अकील अहमद ने बताया कि गांव के दबंग प्रधान पुत्रों का अब्बास और इस्तिहाक के साथ कादिर,निसार,रियाज,जोखू,और शाहिद व तीन अज्ञात द्वारा एक बारगी होकर रंजिश के तहत लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर मेरे बड़े अब्बा के घर में घुसकर हम लोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें मोहम्मद यूनुस व मोहम्मद अली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन को जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती है। तथा औरतों और महिलाओं के साथ बदतमीजी किया घर का दरवाजा बंद कर किसी तरीके से अपनी जान बचाई है। अकील अहमद ने बताया कि घटना वाले दिन मेरे बड़े अब्बा के बेटे का दर्द दसवांथा I जिसकी वजह से हम लोग उसी में व्यस्त थे। की सादुल्लानगर थाने से उपनिरीक्षक करीमुल्ला साहब ने हम लोगों को बताया कि आप लोगों के खिलाफ तहरीर पड़ा हैI आप लोग मेरे कमरे पर आ जाओ। उधर हम कमरे पर गए की इधर दबंग प्रधान पुत्रों ने करीब आधा दर्जन लोगों के साथ लेकर लाठी-डंडों एवं धारदार हथियार के साथ हमला बोल दियाI नहीं जब दूसरे पक्ष से इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक के दूरभाष पर संपर्क किया गया तो प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों तरफ से मुकदमा पंजीकृत हुआ है। सज्जाद अली पुत्र सोहराब की तहरीर पर कादिर पुत्र कल्लू ,अब्बास पुत्र याकूब, इश्तिहाक पुत्र याकूब, निसार पुत्र आशिक़, रियाज पुत्र आशिक अली, जोखू पुत्र नसीम, शाहिद पुत्र निहाल व तीन अज्ञात के खिलाफ भा०द०वि० धारा 147 ,148 ,452 ,323, 504 ,506 व 308 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया हैI तथा इश्तिहाक पुत्र निसार अहमद की तहरीर पर अकील अहमद पुत्र खलील, साबिर पुत्र खलील, कमाल पुत्र मोहम्मद अली, बिलाल पुत्र मोहम्मद अली, के विरुद्ध भा०द०वि० की धारा 323,504,506 के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है