उ०प्र०ब्यरोचीफ=आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर= कोरोना संक्रमण के कारण जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति वर्चुअल बैठक में जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने जानी। अधूरे कार्यों को समय से पूरा कराने की हिदायत देते हुए विद्युतीकरण करने वाली संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
गूगल मैप के द्वारा अधिकारियों व माननीयों के संवाद कर योजनाओं की हकीकत जानीI तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि विद्युतीकरण का कार्य अधूरा हैI गांव में ट्रांसफार्मर लगे हैं तो तार नहीं खींचा गया है। सदर विधायक पलटू राम ने कहा योजनाओं की जानकारी अधिकारी जनप्रतिनिधियों को नहीं देते हैं Iजिससे आमजन को योजना का लाभ नहीं मिल पाता है॥