हिंदू रत्न से सम्मानित किए गए महंत परमहंसदास

उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
आयोध्या= गत कुछ वर्षों से राम मंदिर और राष्ट्रवाद की आवाज बनकर उभरे तपस्वी जी की छावनी के महंत परमहंस दास को हिंदू रत्न से सम्मानित किया गया। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी ने व संगठन के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल के साथ स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कियाI इस मौके पर द्विवेदी ने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भले ही हिंदू महासभा को भूम पूजन का आमंत्रण नहीं दिया और इससे महासभा कार्यकर्ता आहत अवश्य है किंतु सकारात्मक दृष्टिकोण से मंदिर निर्माण में तन मन धन से सहयोग के लिए संकल्पित है ॥