ग्राम सभा महमूदाबाद ग्रिन्ट में लगा भ्रष्टाचार का तांता


उ०प्र० ब्यूरों चीफ आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर जनपद के स्थानीय विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम  सभा महमूदाबाद ग्रिन्ट में  भ्रष्टाचार का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हम लोगों को आने जाने के लिए सही रास्ता नही है और नाली का निर्माण भी नही किया गया है जिससे जल निकासी की  काफी समस्या बनी रहती है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिनके पास रहने के लिए घर नही है कोई पन्नी में रह रहा है तो कोई शौचालय में  अपना जीवन व्यतीत कर रहा है लोगों ने प्रधान पर सरकारी धन का बड़े पैमाने पर बंदरबांट करने का आरोप लगाया है ग्रामीणों ने आगे यह भी बताया कि प्रधान ने जो शौचालय बनवाया था वह पूर्ण रूप से मानक विहीन बना था जो टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुका है। एक तिहाई भी शौचालय साबित नही है।वहीं जब इस संबंध में मुख्यविकास अधिकारी अमन दीप डुली से जानकारी की गई तो उन्होंने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com