पेड़ से लटकता मिला

उ०प्र० ब्यूरो चीफ= आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर= देहात कोतवाली क्षेत्र के कोइलिहा गांव के निकट बाग में गुरुवार शाम को ओदरहिया ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रभारी निरीक्षक राम शंकर यादव ने बताया कि मृतक प्रधान ललिया थाना क्षेत्र का निवासी हैI जो बुधवार रात से ही गायब था। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा॥