तेज आधी के कारण गिरे पेड़ों को संभालने की जिम्मेदारी से वन विभाग भाग रहा



मुनक (जय भगवान अत्री)  करीब एक माह पहले आई तेज आधी के कारण गिरे पेड़ों को संभालने की जिम्मेदारी से वन विभाग भाग रहा है। विभाग की यह लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। वन विभाग के अधिकारी यह कह कर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहे हैं कि वह इस समय पौध रोपण में व्यस्त हैं। हालत यह है कि सड़कों पर गिरे पेड़ों की टहनियों को लोक काट ले गए हैं। अधिकारियों की लापरवाही के कारण वन विभाग को चूना लग रहा है।
           जुलाई में आई तेज आंधियों के कारण मूनक वन रेंज के इलाके मे काफी संख्या में पेड़ गिरे थे, उसमे से विभाग ने कुछ पेड़ ही इक्कठे किए है। बाकी सब विभाग की नर्सरी के साथ गुजर रहे रजवाहे पर और  सड़क पर गिरे पड़े है, जो अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे है।
             दूसरी और सड़कों पर गिरे पेड़ों को उठाने के लिए सिचाई विभाग वन विभाग को आए दिन ग्रामीण फोन कर कह रहा है कि यह गिरे हुए पेड़ सड़कों पर दुर्घटना को अंजाम दे रहे हैं। मूनक खण्ड विकास एवं पंचायत कार्यालय के सामने गिरे पेड़ से टकरा कर एक मूनक निवासी 20 वर्षीय युवक काशीराम की मौत हो चुकी है जबकि मुकेश व कर्मबीर गम्भीर रूप से घायल हो चुके हैं। 
            वन विभाग के ब्लाॅक अधिकारी श्रीकांत यादव का कहना है कि वे अभी पेड़ लगाने के लिए व्यस्त हैं। ब्लॉक आफिस के सामने बिजली की लाईन पर पेड़ गिरा है वे शीघ्र ही विद्युत निगम के अधिकारियों से सम्पर्क कर एक दिन का प्रमीट लेकर पेड़ को उठाने का प्रयास करेंगे।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com