उ०प्र० ब्यूरों चीफ आशीष गुप्ता
बलरामपुर।आज दिनांक 4 अगस्त 2020 को पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा थाना कोतवाली गैसड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। एसपी बलरामपुर द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय ,महत्वपूर्ण अभिलेखों ,जन शिकायत रजिस्टर ,अपराध रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर आदि को चेक किया गया।5 अगस्त को अयोध्या में माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित भूमि पूजन के दृष्टिगत किये जाने वाले सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से जनपद भर में चेकिंग पॉइंट बनाकर आने जाने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गैंसडी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर चेकिंग कराने का निर्देश दिया गया।
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com
