थाना कोतवाली गैसड़ी द्वारा चोरी के विद्युत ट्रांसफार्मर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार


उ०प्र० ब्यूरों चीफ आशीष कुमार गुप्ता
गैसड़ी (बलरामपुर) 7 अगस्त 2020 को वादी श्री अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल इकबाल निवासी ग्राम प्रसाद पलईडीह थाना कोतवाली गैसड़ी जनपद बलरामपुर द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि रात्रि में अपने मुर्गी फार्म से करीब 12:30 बजे अपने गांव परसा जा रहे थे कि सड़क के किनारे एक विद्युत ट्रांसफार्मर को शुभम सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी जिगनीहवा तथा मानवेंद्र मिश्रा पुत्र अंजनी कुमार मिश्रा निवासी  केवलापुर थाना कोतवाली गैसड़ी जनपद बलरामपुर द्वारा ऑल्टो कार में चोरी कर लादा जा रहा है । शोर मचाने पर दोनों ट्रांसफार्मर लेकर भाग खड़े हुए ।
            इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गैसड़ी द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गई ।
            इसी क्रम में दिनांक 9 अगस्त 2020 को सुबह करीब 4:30 बजे प्रभारी निरीक्षक श्री कमलेश कुमार, उप निरीक्षक संतोष कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, महिला आरक्षी रेखा भार्गव, आरक्षी संतराम की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान डालपुर तिराहे के पास से दोनों नामजद अभियुक्तों शुभम सिंह पुत्र धर्मपाल तथा मानवेंद्र मिश्रा पुत्र अंजनी कुमार मिश्रा को 16 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर के साथ गिरफ्तार किया गया ,जो अल्टो कार में लादकर कहीं बेचने हेतु ले जा रहे थे । 
            पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि दिनांक 7 अगस्त की रात में दोनों ने ट्रांसफार्मर चुराया था उस वक्त किसी ने उन्हें देख लिया था । अभियुक्तों को कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com