कटान वाले स्थानों की लगातार की जा रही है निगरानी व कटान को रोकने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य जारी


 उ० प्र० ब्यूरों चीफ आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर=बाढ़ खण्ड बलरामपुर द्वारा राप्ती नदी के दाएं तट पर स्थित सुरहिया देवर, महुआ के पास हो रही कटान के लिए बचाव कार्य जारी है। ग्राम परसौना की कटान को बम्बू क्रेट एवं नायलान क्रेट में मिट्टी भरी बोरियां भरकर, बम्बू परक्यूपाइन लगाकर नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। बलरामपुर भड़रिया तटबंध पर आरसीसी परक्यूपाइन लगाकर कटान नियंत्रण कार्य किया जा रहा है। यहां ग्राम महुआधनी के निकट बने रेग्युलेटर के पस हो रही कटान को रोकने की कार्यवाही की जा रही है। ग्राम कल्याणपुर की कटान से ग्राम को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कटान की स्थिति तेज एवं स्थल की स्थिति काफी संवेदनशील बनी हुई है। बूढ़ी राप्ती नदी के इमलिया कोडर तटबंध पर मधवानगर खादर के निकट कटान निरोधक कार्य शुरू किया गया है। राप्ती नदी के बाएं किनारे ग्राम महरी में कटान को नियंत्रित करने का कार्य जारी है। इसी प्रकार बेलहा-चरनगहिया तटबंध पर ग्राम लालाजोत के पास हो रही कटान को नियंत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। राप्ती नदी के बाएं किनारे भोजपुर शाहपुर तटबंध के ग्राम नैनसुखवा में हो रही कटान को रोकने के लिए फ्लड फाइटिंग का कार्य प्रगति पर है। विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा के ग्राम सभा सिकन्दर बोझी, सोनडीह में नाले से हो रही कटान का निरीक्षण सदर एसडीएम डा0 नागेन्द्र नाथ यादव ने मंगलवार को किया। ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि नेपाल की पहाड़ियों से निकलने वाले हेंगहा नाले से ग्राम की कृषि योग्य भूमि के कटान का खतरा बना रहता है। तीन झोपड़ियां व कच्ची दीवार कटान से क्षतिग्रस्त हुईं हैं। राजस्व निरीक्षक हर्रैया को क्षति का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश एसडीएम सदर ने दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर भी मौजूद थे। मंगलवार को उपजिलाधिकारी तुलसीपुर ने राप्ती नदी के बायें किनारे स्थित ग्राम महरी, जेनुका, नैनसुखवा सहित अन्य कटान स्थलों का निरीक्षण किया तथा कार्यरत कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com