जिला के सभी किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करें पंजीकरण : उपायुक्त सुजान सिंह

कैथल, 19 अगस्त  (संजीव कौशिक ) उपायुक्त सुजान सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। इस व्यवस्था से किसानों को फसल बेचने में सुविधा तो होती है, इसके साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधा किसानों तक पहुंचाया जा सकता है। किसान कॉमन सर्विस सैंटरों में मुफ्त में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके साथ-साथ खुद किसान भी अपना पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के तहत फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके साथ-साथ नजदीक लगती मार्किट कमेटी कार्यालय में भी पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। यदि किसानों को पंजीकरण से संबंधित कोई कठिनाई आती है तो नजदीक के मार्किट कमेटी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी किसानों से आह्वïान किया कि वे अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि फसल बेचने में व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नही आए।