धोखे से जमीन हड़पी, मामला दर्ज, जांच शुरू

उ०प्र० ब्यूरो चीफ=आशीष कुमार गुप्ता
रेहरा बाज़ार /बलरामपुर बुआ व फूआ की सेवा करने के एवज बेटे के नाम वसीयतनामा के बाद भी पिता ने भूमाफियाओं के साथ मिलकर जमीन अपने नाम कर लिया शेष बची जमीन को पिता का डर दिखाकर जालसाजों ने बैनामा करा लिया पैसा भी नहीं दिया थाना रेहरा बाज़ार के ग्राम पंचायत देवरिया खेरा निवासी रामकिशोर ने बताया कि उसके बुआ फूफा के कोई औलाद नहीं थी रामकिशोर को गोद ले लिया बुआ फूफा के पास रहकर उनकी सेवा किया बुआ फूफा ने ही राम किशोर की शादी की व 5 बीघा जमीन बैनामा कर दिया शेष जमीन का वसीयतनामा रामकिशोर के पक्ष में कर दिया बुआ फूफा की मृत्यु के बाद वसीयतनामा के आधार पर रामकिशोर ने जमीन का दाखिल खारिज अपने नाम करने के लिए प्रयास में था कि रामकिशोर के पिता ने चंद्रहास सिंह निवासी सरायखास रेहरा बाज़ार से मिलकर उन्हें साढे चार बीघा जमीन देने के एवज जमीन अपने नाम वरासत करवा लिया इसी बीच रामकिशोर को अर्जुन व मन्नीलाल निवासी सरायखास मिले व कहा कि तुम्हारी जमीन मौर्यागंज में है उसे भी तुम्हारे पिता चंद्रहास सिंह से मिलकर हड़प लेंगे इसलिये चारों दुकान प्रति दुकान 15लाख की दर से हम लोगों के नाम से कर दो रामकिशोर इनके बहकावे में आ गया अर्जुन व मन्नीलाल रामकिशोर को रजिस्ट्री कार्यालय उतरौला ले गए चारों दुकाने मन्नीलाल, राम भुलावन, कमला देवी के नाम से बैनामा करवा दिया पैसा कहा कि दाखिल खारिज के बाद देंगें एक वर्ष बीत जाने के बाद भी रामकिशोर को पैसा नहीं दिया गया 
इतना ही नहीं पिता द्वारा हड़पी गई ज़मीन को वापस दिलाने के एवज मन्नीलाल व अर्जुन ने डेढ़ लाख रुपये ले लिया 
ज़मीन वापस करवाया न ही बैनामा की गई जमीन का पैसा दिया पैसा माँगने पर जान से मारने की धमकी देते हैं 
उक्त के संबंध में रामकिशोर ने पुलिस कप्तान को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई पुलिस कप्तान के आदेश पर रेहरा बाज़ार पुलिस ने रामकिशोर के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है