मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज वीसी से करेंगे लदाना चक्कू में बनने वाले महिला महाविद्यालय का शिलान्यास : उपायुक्त सुजान सिंह



सीवन / कैथल, 2 अगस्त ( रवि गोयल /संजीव कौशिक) मुख्यमंत्री मनोहर लाल विडियो कॉन्फ्रेंस को माध्यम से गांव लदाना चक्कू में बनने वाले राजकीय कन्या महाविद्यालय की घोषणा करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय लदाना चक्कू में किया जाएगा, जहां पर मुख्यमंत्री 11 बजे वीसी के माध्यम से कॉलेज बनाने की घोषणा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक ईश्वर सिंह करेंगे। कार्यक्रम स्थल का दौरा उपायुक्त सुजान सिंह ने किया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि जब तक कॉलेज का भवन बनकर तैयार होगा, तब तक स्कूल के भवन में आगामी शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं संचालित होंगी। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रांगण में जिन कमरों में कॉलेज की कक्षाएं लगेगी, उनका रास्ता अलग से हो और भवन में साफ-सफाई, रंग-रोगन इत्यादि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए। कॉलेज बनने वाले स्थान का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने आदेश दिए कि 8 एकड़ में कॉलेज भवन का निर्माण होगा तथा आस-पास के गांव की लड़कियों उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर नहीं जाना होगा।
इस मौके पर एसडीएम शशी वसुंधरा, बीडीपीओ रोजी, कॉलेज प्रिंसीपल ऋषिपाल बेदी, डीआईओ दीपक खुराना, बीईओ सुदर्शन शर्मा, सरपंच मालक सिंह, रेशम सिंह आदि मौजूद रहे।
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीसी के माध्यम से पीएमएवाई लाभपात्रों को करेंगे आवास आबंटन: उपायुक्त सुजान सिंह
उपायुक्त ने बताया कि 3 अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहर लाल विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बने मकानों के लाभपात्रों आबंटन करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में सायं 4 बजे होगा, इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल  विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, सांसद नायब सैनी, हरियाणा पर्यटन निगम चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन, विधायक लीला राम, विधायक ईश्वर सिंह शिरकत करेंगे।
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीसी के माध्यम से करेंगे परिवार पहचान पत्र वितरण : उपायुक्त सुजान सिंह
उपायुक्त सुजान सिंह ने बताया कि 4 अगस्त को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिवार पहचान पत्र का वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में होगा, जिसमें महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, हरियाणा पर्यटन निगम चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन, विधायक लीला राम, विधायक ईश्वर सिंह शिरकत करेंगे।