उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ= आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर)= उतरौला नगर पालिका परिषद को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आदर्श नगर पालिका परिषद का दर्जा दिया जा चुका है। नगर पालिका गठन हुए 3 साल का अंतराल हो गया है। लेकिन क्षेत्र के 25 वार्डों में विकास ना के बराबर है I कर्मचारियों की अपेक्षा के कारण नगर का विकास अधूरा है। नगर क्षेत्र निर्माण, नाले का निर्माण में ठेकेदार द्वारा मनमानी किया जा रहा हैI नगर के विभिन्न वार्डों में जलभराव कई दिनों से है। और पोल पर एलइडी बल्ब नहीं जल रहा है। मेन रोड से लेकर अस्पताल रोड आदि कई जगह पर एलईडी नहीं चल रहा है। टैक्सी स्टैंड के ठेके में व्यापक गड़बड़ी हुई है। सबसे कम 15 लाख में ठेका दिया गया है। इसकी गोपनीय जांच कराई जाए। हर वर्ष पच्चास लाख रूपये से ज्यादा का ठेका होता है। एलईडी लाइट खरीदने व्यापक अनियमितता बरती जा रही है। लगातार एक ही ठेकेदार से लाइट खरीदी जा रही है। उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन ने कहा कि15 दिनों के अंदर समस्या का निदान कराया जाएI अगर समस्या का निदान ना हुआ तो नगरपालिका पालिका पर प्रदर्शन किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की होगी। इस मौके पर उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन ,मोहम्मद अतीक ,धर्मराज यादव ,दीपक गुप्ता, दिलीप कुमार आदि लोग उपस्थित रहे॥