हलके में विकास कार्य करवाकर बनाई जाएगी अलग से पहचान : चेयरमैन रणधीर गोलन



ढांड, 7 अगस्त (रवि गोयल) मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में जहां पूरे हरियाणा का सर्वांगीण विकास हो रहा है, वहीं पूंडरी क्षेत्र में भी विकास की बयार बह रही है। सभी कार्यों को जल्द अमलीजामा पहनाकर क्षेत्र के लोगों को विकास में भागीदार बनाकर सौगात देंगे। यह क्षेत्र इन सभी विकास कार्यों के पूरा होने से एक अलग पहचान बनाएगा।
            हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन व विधायक रणधीर सिंह गोलन ने गांव टीक में लगभग 50 लाख रुपए से बने सामुदायिक हॉल व 5 लाख रुपए की राशि से तैयार वैलकम गेट का शुभारंभ उपरांत ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने   मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि वे गांव में वाल्मीकि चौपाल, बाजीगर चौपाल, हेड़ी व मुस्लिम चौपाल  के एस्टिमेट तैयार करें, ताकि जल्द ही इन सभी चौपालों को तैयार करवाया जा सके। कोरोना वायरस के कारण कार्यों में काफी रूकावट आई है, परंतू धीरे-धीरे विकास कार्यों की गति को बढ़ाया जा रहा है। गांव में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नही रहने दी जाएगी। कम्यूनिटी हॉल से ग्रामीणों को काफी लाभ होगा। मेरा सपना व सोच है कि मैं हलके के 54 गांवों को चमकाने का काम करना है। हलके में पीने के पानी की समस्या का निजात करते हुए लगभग 30 बोरवैल लगाए गए हैं, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले। हलके में जल्द ही 10 सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे, जिसमें तहत टीक गांव को शामिल किया गया है। ग्रामीणों ने मौके पर ही बिजली की समस्या रखी, तुरंत पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर गोलन ने संबंधित अधिकारी को फोन करके इस समस्या का समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि गांव का विकास शहरों की तर्ज पर किया जा रहा है। सभी गलियां, नालियां व अन्य विकास कार्य पूरे करके एक नई ईबारत लिखने का काम किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वïान किया कि सभी मिलजुल कर विकास कार्यों में अपनी भागीदारी पार्टीबाजी से ऊपर उठकर करें।
            उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर क्षेत्र, वर्ग के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं, ताकि सभी को इन योजनाओं का लाभ मिले। विशेष तौर से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा मुहैया करवाना सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री हर रोज नई-नई सौगातें प्रदेश वासियों को दे रहे हैं। जिला में मैडिकल कॉलेज की बात हो, महिला कॉलेज की सौगात हो या अन्य कोई हलके की मांग हो तो उनके द्वारा उदार ह्दय का परिचय देते हुए सहर्ष पूरी की जा रही है। पूंडरी हलके के किसी भी गांव की गली को कच्चा नही रहने दिया जाएगा। इसके साथ-साथ जितने भी सार्वजनिक सामुदायिक भवन है या अन्य मांगे हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के वर्षों पुराने सपने को साकार किया है। ग्रामीणों ने चेयरमैन रणधीर गोलन को स्मृति चिन्ह व पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया।
            इस मौके पर कार्यकारी अभियंता बनारसी दास, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, कर्मबीर, मुनीष खुराना, सरपंच विक्रम सिंह, रामफल टीक, सतपाल, रामकुमार, राजेश, सुरेंद्र, कर्मदेव, नाथा राम, ईषम सिंह, रामभक्त, साहब सिंह, ज्ञाना गुज्जर, सुभाष प्रजापत, सुरेश कुमार, कृष्ण, बलजीत, मंदीप गोलन, पवन, ईश्वर, विक्की टीक, संजू, सुरेंद्र श्योकंद, रकम सिंह, बीरा नंबरदार, निजी सचिव संजीव कुमार गामड़ी आदि मौजूद रहे।  
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com