खाद्यय पूर्ति निरीक्षकों ने माँगे पूरी न होने तक काली पट्टी बांध कर विरोध जताने के लिए निर्णय

उ०प्र० ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला(बलरामपुर) जनपद के उतरौला तहसील अन्तर्गत नगर उतरौला स्थित खाद्यय पूर्ति कार्यालय उतरौला पर कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी दाहिने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए अपना काम कर रहे हैं। खाद्यय पूर्ति निरीक्षक गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि बिकरु कांड के बाद कानपुर नगर जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विकरु ग्राम सभा में खाद्यय पूर्ति विभाग की तरफ से कोटे का जांच किया गया जिसमें अनियमितता पाए जाने के कारण कोटेदार पर सख्त कार्यवाही करते हुए उसका कोटा निरस्त कर दिया गया था साथ में उस क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक प्रशान्त कुमार सिंह को भी शासन की तरफ से कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद हम लोगों ने शासन से खाद्यय पूर्ति निरीक्षक के निलम्बन को वापस लेने के लिए आग्रह किया लेकिन हमारी मांगों को नही माना गया। इसलिए पूरे प्रदेश के खाद्यय पूर्ति निरीक्षकों ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे है। उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही हो जाती तब तक हम लोग शासन के खिलाफ लामबन्द होकर बांह पर काली पट्टी बांधकर अपना काम करते रहेंगे। तथा यदि शासन हमारी मांगों को नही मानेगा तो हम लोग पहले एक गेट मीटिंग करेंगे और उसके बाद अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com