अग्रेंजी स्कूलों में पढ़ाने के लिए अब नहीं देनी पडे़गी भारी भरकम फीस : विधायक ईश्वर सिंह


गुहला/चीका,10जुलाई( राजपालजिंदल )अब आमजन को अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाने के लिए भारी भरकम फीस नहीं देनी पड़ेगी। हरियाणा सरकार द्वारा पहले से चल रहे सरकारी स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाया जाएगा, जिसमें इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई होगी। विधायक ईश्वर सिंह ने बताया कि इसके लिए इंग्लिश मीडियम में पढ़ाने वाले योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि गुहला विधानसभा क्षेत्र इस लिहाज से सौभाग्यशाली है कि यहां चीका व सीवन ब्लाक दोनों को अब एक-एक माडल संस्कृति स्कूल की सौगात मिलेगी। इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। बाहरवीं तक के इन विद्यालयों में सह शिक्षा होगी, जहां लड़के व लड़कियां एक साथ अगे्रंजी माध्यम की शिक्षा ग्रहण कर सकेगें।

          गौरतलब है कि संस्कृति मॉडल स्कूल पॉलिसी को कुछ दिन पहले ही सरकार ने लागू किया। इसके लिए विधायकों को ही अपने क्षेत्र में एक-एक स्कूल का नाम देने के लिए कहा गया था। इस पर विधायक ईश्वर सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन का नाम सुझाया है। विधायक ने कहा कि शिक्षा विभाग निदेशालय से पत्र आते ही इन स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूल के रूप में तबदील किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से पूरी तैयारियां है।

          विधायक ने बताया कि पिछले सप्ताह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर चीका व सीवन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाने का प्रस्ताव रखा था,जिस पर मुख्यमंत्री ने इन स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाने पर मोहर लगाई। उन्होंने कहा कि गुहला विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है। बच्चों को भारी भरकम फीस देकर इंग्लिश मीडियम विषय पढ़ने के लिए निजी स्कूलों में दाखिला लेना पड़ता है,लेकिन मुख्यमंत्री के प्रयासों से अब बच्चों को राजकीय स्कूलों में ही इंग्लिश मीडिय में शिक्षण सुविधा मिलेगी।

          विधायक ने बताया कि इंग्लिश मीडियम के विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग निदेशालय चंडीगढ़ द्वारा पूरे प्रदेश से इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाने के लिए इच्छा अनुसार आवेदन मांगे जाएंगे। इसके बाद मुख्यालय स्तर पर गठित कमेटी द्वारा शिक्षकों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा विभाग द्वारा इन स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूल के रूप में चलाने की तैयारियां की गई हैं,जैसे ही शिक्षा विभाग निदेशालय की तरफ से जिला प्रशासन के पास पत्र पहुंचेगा तो इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इतना ही नहीं अगर शिक्षा विभाग का पत्र जल्द आ जाता है तो इस सत्र के लिए भी ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मॉडल संस्कृति स्कूल बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को राजकीय स्कूलों में अच्छी शिक्षा मिल पाएगी। इन स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाया जाएगा और यह स्कूल को-एजुकेशन का होगा तथा लड़के व लड़कियां एक साथ शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

          ईश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने गुहला चीका क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए हुए यहां शिक्षा की नई बयार शुरू कर दी है। पहले चक्कू लदाना में सरकारी महाविद्यालय और अब दो स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाना इस संदर्भ में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने गुहला विधानसभा क्षेत्र शिक्षा के लिहाज से पिछड़ा माना जाता है, अब मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इन सौगातों से यह विधानसभा क्षेत्र शिक्षा के दृष्टिगत पिछड़ेपन के दंश से बाहर निकल पाएगा।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com