उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
आर्य नगर (गोंडा)= पुलिस चौकी के पास सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा हैI शनिवार को कौड़िया थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी अमेरिका प्रसाद का 8 वर्षीय पुत्र शिवा खेलते समय शौचालय के निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया और डूबने लगाI इस बीच कुछ लोगों की नजर बालक पर पड़ी तो वह उन्होंने उसे बाहर निकाला और परिवार जन से सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने के कारण मुख्यालय रेफर कर दिया निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को बालक की मौत हो गई। प्रधान रामकरण चतुर्वेदी ने बताया काम करने वाले लोग दोपहर में चले गए थे ।तभी बालक गड्ढे में गिर गया ।लेखपाल कमला प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट तहसील को भेजी गई है ।वीडियो वर्षा सिंह ने कहा कि घटना दुखद है। पंचायत कर्मी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगाI