उ०प्र० ब्यूरो चीफ =आशीष कुमार गुप्ता
सादुल्लानगर(बलरामपुर)= शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के उच्च प्राथमिक विद्यालय लौकिया ताहिर में कार्यरत सहायक अध्यापक शशि सिंह आकस्मिक निधन पर शिक्षकों ने सभा कर शोक संवेदना व्यक्त की है। ब्लॉक अधिकारी अश्वनी गुप्ता ने बताया कि मूल रूप से इटावा की रहने वाली शिक्षिका सादुल्ला नगर में किराए के मकान में रहती थीI पिछले डेढ़ साल से गंभीर बीमारी से ग्रसित थी ।चिकित्सीय अवकाश के बाद जुलाई में कार्य पर लौटी थी। 13 अगस्त की रात तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई॥