मीडियाकर्मियों के साथ उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं कोतवाल उतरौला के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न


उ० प्र० ब्यूरों चीफ आशीष गुप्ता 
उतरौला (बलरामपुर) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार आज दिन शुक्रवार को कोतवाली उतरौला पर उपजिलाधिकारी उतरौला अरुण कुमार गौड़ एवं क्षेत्राधिकारी राधा रमण सिंह की अध्यक्षता एवं कोतवाल वकील पाण्डेय के नेतृत्व में आगामी बकरीद त्योहार एवं 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम जन्म भूमि की शिलान्यास को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्रीय मीडियाकर्मियों के साथ बैठक किया गया। जिसमें बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी उतरौला अरुण कुमार गौड़ ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है जो स्वतंत्र है इसलिए मीडिया से मेरा अनुरोध है कि समाज मे हो रही बुराइयों को बिना किसी भेदभाव के उजागर करें तथा प्रशासन से समन्वय स्थापित रखें। इस पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्राधिकारी राधा रमन सिंह ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोकतंत्र के प्रहरी है तथा जनता के सेवक है अतः आप लोग क्षेत्र में हो रहे किसी भी तरीके का अपराध को रोकने के लिए प्रशासन की मदद करने की कृपा करें। तथा जब भी कभी क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है और पुलिस प्रशासन को इसकी खबर नही है तो प्रशासन को अपना हितैसी मानते हुए सूचना जरूर दें और प्रशासन द्वारा उसकी पुष्टि होने के बाद ही अपना खबर प्रकाशित करें। और खबर में आधिकारिक वर्जन अधिकारियों से बात करने के बाद ही डालें। कोतवाल वकील पाण्डेय ने बताया कि मीडिया और प्रशासन दोनों ही जनता के सेवक है तथा आपका सहयोग जनता के लिए सर्वोत्तम है क्योंकि मीडिया बिना किसी स्वार्थ के लोगों की आवाज को प्रशासन और जनता के बीच मे पहुँचाते है। अंत में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि आने वाले त्योहारों एवं अयोध्या में राम जन्म भूमि शिलान्यास को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चुस्त और दुरुस्त है तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना के दृष्टिगत पैनी नजर के साथ निगरानी कर रही है। फिर भी आप लोगों को क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई गगन की जानकारी होती गई तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की कृपा करें। इस अवसर पर प्रेस क्लब बलरामपुर तहसील इकाई उतरौला के अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा, महामंत्री संतोष कुमार श्रवण व इकाई उतरौला के काफी संख्या में पत्रकार सहित नगर के सम्मानित पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com