तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की हुई मौत

उ०प्र० ब्यूरों चीफ आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर-सिध्दार्थानगर के मुख्य मार्ग पर बुद्ध परिपथ महराजगंज तराई क्षेत्र के लौकहवा ग्राम के निकट कार की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई पुलिस कार को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है शनिवार सुबह 11 बजे लौकहवा ग्राम के निकट लौकहवा निवासी प्रदीप शिल्पकार का छह वर्षीय पुत्र सनी सड़क पार कर रहा था इसी दौरान बलरामपुर से सिध्दार्थानगर की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आ गया मौके पर जुटे स्थानीय ग्रामीण व परिजन अचेत पड़े शनि को इलाज लिए स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर लेकर पहुंचे वहां स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ सुमंत सिंह ने बच्चें को मृत घोषित कर दिया महराजगंज प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि वाहन को कब्जे ले लिया गया पीड़ित पछ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तुलसीपुर स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पुलिस बच्चें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।।