- नशीली टैब्लेट का धंधा करने वाले अपराधियों को सलाखों पीछे पहुंचाने के लिए कटिबद्ध पुलिस द्वारा अलग-अलग दो मामलों में दो आरोपी गिरफतार
कैथल, 27 अगस्त (रवि गोयल/संजीव कौशिक ) एसपी शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार नशीली टैब्लेट का धंधा करने वाले अपराधियों को सलाखों पीछे पहुंचाने के लिए कटिबद्ध पुलिस द्वारा 26 अगस्त को दो अलग-अलग मामलों में 2 तस्करों को एनडीपीए एक्ट अंतर्गत गिरफतार कर लिया गया। जिनके कब्जे से 79 डिब्बों से प्रतिबंधित ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराईड-100 तथा एल्प्राजोलम नामक 43,490 नशीली टैब्लेट तथा तस्करी में प्रयुक्त की जा रही दो मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। दोनों आरोपी 27 अगस्त को अदालत में पेश कर दिए गये, जहां से उन्हें न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने विस्तृत जानकारी देेते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार की अगुवाई में सबइंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह, एसआई बलजीत सिंह, एसआई कृष्ण कुमार, एएसआई बलराज सिंह, एएसआई शुभकर्ण, एचसी राजसिंह तथा सरकारी गाड़ी चालक सिपाही मनोज कुमार की टीम सांयकालीन गश्त पर थी। सहयोगी सुत्रों से मिली एक गुप्त जानकारी उपरांत पुलिस द्वारा ढ़ांड रोड़ पर सिल्वर ऑक स्कूल कैथल के पास नाकाबंदी करके दुपहिया वाहनों की जांच शुरु की गई। कुछ समय बाद ढ़ांड साईड से एक बाइक नं. एचआर06एटी-7209 पर हैल्मेट पहने हुए आए एक संदिगध युवक द्वारा जब पुलिस को देखकर वापिस भागने का प्रयास किया गया, तो सतर्क पुलिस द्वारा उसे मौके पर काबु कर लिया गया। जिसकी पहचान नरेश कुमार निवासी गोयला खेड़ा जिला पानीपत के रुप में हुई, जिसकी बाइक के पीछे दो बैग बंधे हुए थे। जिनमें नशीले पदार्थ होने के संदेह में पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई अंतर्गत मौके पर नायब तहसीलदार कैथल ईश्वर सिंह को सुचना देकर बुलाया गया। जांच के दौरान एक बैग में 18 डिब्बों से 10,800 एल्प्राजोलम 0.5 एमजी तथा दूसरे बैग में 34 डिब्बों से 17000 ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराईड-100 एमजी सहित कुल 27,800 टैब्लेट बरामद हुई, जिनके बारे में ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर मंदीप मान द्वारा उक्त टैब्लेट प्रतिबंधित बताई गई। थाना सिविल लाईन में मामला दर्ज करके आरोपी को मौके पर पहुंचे एसआई मनबीर सिंह द्वारा एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफतार कर लिया गया।
इसी प्रकार के एक अन्य मामले की जानकारी देते हुए एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि थाना प्रबंधक ढ़ांड इंस्पेक्टर राजेश कुमार की अगुवाई में एसआई धर्मपाल, एचसी सुशील कुमार, सिपाही मनीष तथा सिपाही पालाराम की टीम द्वारा सांयकालीन गश्त दौरान एक गुप्त सुचना मिलने पर पीर वाली सडक़ पबनावा के पास नाकाबंदी की गई। जहां पर पुलिस द्वारा एक बाइक पर आ रहे संदिगध प्रवीन कुमार उर्फ बीना निवासी पबनावा को काबु कर लिया गया। पुलिस द्वारा सुचना देकर मौके पर बुलाए गये नायब तहसीलदार ढ़ांड सुभाष चंद्र के समक्ष जब नियमानुसार कार्रवाई तहत संदिगध की तलाशी ली गई तो उसके पि_ू बैग में रखे 23 डिब्बों से 13,740 प्रतिबंधित नशीली एल्प्राजोलम 0.5 एमजी तथा 4 डिब्बों से 1950 प्रतिबंधित नशीली ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराईड-100 एमजी सहित कुल 15690 टैब्लेट बरामद हुई। थाना ढ़ांड में मामला दर्ज करके आरोपी को मौके पर पहुंचे चौकी पबनाबा प्रभारी सबइंस्पेक्टर कश्मीर सिंह द्वारा गिरफतार कर लिया गया। उपरोक्त दोनों मामलों में गिरफतार किए गये दोनों आरोपी वीरवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गये।- 340 ग्राम अफीम सहित तस्कर गिरफतार :- नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए एसटीएफ टीम द्वारा शाम के समय खरकां क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 340 ग्राम अफीम सहित काबु करके गिरफतार कर लिया गया। वीरवार को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसटीएफ अंबाला के सबइंस्पेक्टर दिनेश कुमार की टीम द्वारा सांयकालीन गश्त दौरान एक गुप्त सुचना मिलने पर माता गुजरी चौंक खरकां के पास नाकाबंदी की गई। पुलिस द्वारा पैदल आ रहे संदिगध गुरचरण सिंह निवासी खरकां को काबु कर लिया गया, जिसके कब्जे से जांच के दौरान पोलिथिन पन्नी में 340 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना गुहला में मामला दर्ज करके आरोपी को मौके पर पहुंचे चौकी रामथली प्रभारी सहायक उपनिरिक्षक बलराज सिंह द्वारा एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफतार कर लिया गया। 27 अगस्त को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

